अररिया के जोकीहाट में राशन कार्ड और ई-केवाईसी की समीक्षा, एसडीओ ने डीलरों को समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

अररिया के जोकीहाट में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ दीक्षित स्वेतम ने राशन कार्ड और ई-केवाईसी की समीक्षा की.

Araria News: अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड सभा भवन में गुरुवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ दीक्षित स्वेतम ने की.

बैठक में प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र के सभी जन वितरण विक्रेताओं से राशन कार्ड, ई-केवाईसी और लाभुकों से संबंधित अद्यतन जानकारी ली गई.

कटे हुए नामों को जोड़ने का निर्देश

एसडीओ ने डीलरों को निर्देश दिया कि जिन पात्र लाभुकों का नाम किसी कारणवश राशन कार्ड से हट गया है या अब तक नहीं जुड़ पाया है, उन्हें चिन्हित किया जाए.

उन्होंने कहा कि पंचायत और वार्ड स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर पात्र लोगों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए.

स्मार्ट पीडीएस 2.0 के तहत दस्तावेजों की जानकारी दें

बैठक में एसडीओ ने कहा कि स्मार्ट पीडीएस 2.0 के तहत नया राशन कार्ड बनाने और परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी लाभुकों तक पहुंचाई जाए.

उन्होंने डीलरों से कहा कि लोगों को आवेदन प्रक्रिया और जरूरी कागजात के बारे में स्पष्ट रूप से बताया जाए, ताकि पात्र परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना से वंचित न रहें.

5 वर्ष से ऊपर सभी लाभुकों की ई-केवाईसी अनिवार्य

एसडीओ ने कहा कि अभी भी कई लाभुकों की ई-केवाईसी लंबित है.

उन्होंने निर्देश दिया कि 5 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लाभुकों को चिन्हित कर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी कराई जाए. उनका कहना था कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर भविष्य में राशन वितरण में परेशानी आ सकती है.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में एसडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समय पर ई-केवाईसी और राशन कार्ड अपडेट का कार्य पूरा नहीं करने वाले जन वितरण विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्यान्न से वंचित न रहे और इसके लिए सभी डीलरों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है.

Araria News:कई अधिकारी और डीलर रहे मौजूद

बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, प्रखंड आपूर्ति समन्वयक रमीज अहसन, विक्रेता संघ अध्यक्ष फारूक आलम, उप सचिव रणजीत भगत, कोषाध्यक्ष अबुल कलाम सहित बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >