अररिया के फारबिसगंज में पेंशनर समाज की मासिक बैठक, नए सदस्यों का सम्मान और सड़क निर्माण की मांग

अररिया जिले के फारबिसगंज में बिहार पेंशनर समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया और 9 नए सदस्यों का स्वागत किया गया. बैठक में सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई.

Araria News: अररिया जिले के फारबिसगंज शहर स्थित रेफरल अस्पताल रोड के पेंशनर भवन परिसर में गुरुवार को बिहार पेंशनर समाज अनुमंडल शाखा की आवश्यक मासिक बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया.

संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

बैठक में सचिव मधुसूदन मंडल ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया.

सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया.

9 नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता

बैठक के दौरान सेवानिवृत्त भरत कुमार, निर्मला कुमारी, रामानंद गोस्वामी, परशुराम गुप्ता, मुक्तिनाथ सिंह, परमानंद मेहता, नजसा खातून, मंजुला कुमारी और गायत्री कुमारी सहित 9 नए सदस्यों ने बिहार पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण की.

संगठन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने सभी नए सदस्यों का पुष्पगुच्छ, माला और सदस्यता प्रमाण पत्र देकर स्वागत और सम्मान किया.

पहचान पत्र और पत्रिका लेने की सलाह

सभापति ने नए पेंशनरों को संगठन का पहचान पत्र बनवाने तथा पटना से प्रकाशित मासिक पत्रिका मंगवाने की सलाह दी, ताकि उन्हें पेंशन संबंधी अद्यतन जानकारी और संगठनात्मक गतिविधियों से नियमित रूप से जुड़ने का अवसर मिल सके.

सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा

बैठक में कई पीड़ित पेंशनरों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए गए.

सदस्यों ने चिंता जताई कि नगर परिषद से आवंटन मिलने के बावजूद मुख्य सड़क से पेंशनर भवन तक सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो सका है. उन्होंने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

सावन महोत्सव ने बढ़ाई बैठक की रौनक

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सचिव विनोद कुमार तिवारी के सौजन्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.

देवकला दास, हेमंत यादव, हर्षनारायण दास और जगन्नाथ मंडल ने सावन गीत प्रस्तुत किए, जबकि सुरेंद्र मंडल, जीवूत नारायण कुंवर, प्रमोद सिंह और रामप्रकाश यादव सहित अन्य सदस्यों ने कविता पाठ कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

Araria News: बड़ी संख्या में पेंशनर रहे मौजूद

बैठक में उपसभापति सच्चिदानंद मेहता, हरिशंकर झा, अरुण कुमार मिश्र, रायमंड सोरेन, जयमाला देवी, इंद्रानंद दास सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >