अररिया के शंकरपुर पंचायत में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलाव की मांग

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड में जर्जर बिजली के तारों से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. शंकरपुर पंचायत के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और विद्युत विभाग से तत्काल तारों को बदलने की मांग कर रहे हैं. चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा.

Araria News: अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों को लेकर लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया. शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में लंबे समय से खराब हालत में पड़े एलटी (लो टेंशन) विद्युत तारों के कारण ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

नीचे झूल रहे तार, हर दिन बना रहता है खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि एलटी तार कई स्थानों पर अत्यधिक जर्जर हो चुके हैं और जगह-जगह नीचे झूल रहे हैं. बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है.

लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

पहले भी हो चुकी हैं अप्रिय घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार जर्जर तारों के कारण पहले भी कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद तार बदलने का काम शुरू नहीं किया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार नहीं बदले गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी.

विद्युत विभाग को दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे वार्ड में जर्जर एलटी तारों को तत्काल बदलकर नए तार लगाए जाएं.

उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे.

Araria News: बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

प्रदर्शन में उपमुखिया संदीप यादव, आशीष सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, कन्हैया सिंह, ओमप्रकाश कुंवर उर्फ टार्जन, पूर्व उपमुखिया सरोज सिंह, अनिल सिंह, विपीन सिंह, मायानंद कुंवर, रामप्रकाश कुंवर, जयकिशोर सिंह, श्रवण सिंह और अनमोल कुंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह केवल बिजली आपूर्ति का नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा का भी मामला है.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राष्ट्रभूषण पिंटू

राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >