फोटो- मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में श्रद्धांजलि सभा में मौजूद श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

अररिया में नेपाल बाढ़ के पीड़ितों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: मां खड्गेश्वरी मंदिर में उमड़े हजारों श्रद्धालु; 1 मिनट का मौन रख मांगी शांति

विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी मंदिर में नेपाल में भीषण बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धालुओं ने एक मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मंदिर के साधक नानू बाबा ने नेपाल के दुख को अररिया का अपना दुख बताया.

अररिया. नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई जनहानि को लेकर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. भोग के बाद आयोजित सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

मृत आत्माओं की शांति के लिए की गयी प्रार्थना

श्रद्धालुओं ने मां खड्गेश्वरी से नेपाल में बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही आपदा में घायल और बेघर हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने और उन्हें राहत मिलने की कामना की गयी. श्रद्धालुओं ने विश्व में इस तरह की प्राकृतिक आपदा दोबारा नहीं आने की भी प्रार्थना की.

नानू बाबा बोले, नेपाल का दुख हमारा अपना दुख

मंदिर के साधक नानू बाबा ने कहा कि नेपाल में भीषण बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों की जान गयी है और कई परिवार प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि कई घर उजड़ गए और कई बच्चों ने अपने परिजनों को खो दिया.

उन्होंने कहा कि नेपाल और अररिया का रिश्ता केवल सीमा का नहीं, बल्कि रोटी-बेटी का भी है. ऐसे में नेपाल में हुई त्रासदी का दुख अररिया के लोगों का भी अपना दुख है. उन्होंने मां खड्गेश्वरी से मृत आत्माओं को शांति देने और घायल एवं बेघर लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

हजारों श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में नानू बाबा के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे. मौके पर मुरली गुप्ता, शशिकांत दुबे, राम जिनिश पासवान, अरुण मिश्रा, दिलीप स्वर्णकार, किशन भगत, शंकर माली, नंदकिशोर झा, रोशन दुबे, हेमंत कुमार हीरा, धर्मेंद्र कुमार, नवीन कुमार और शेरू गुप्ता सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने मौन रखकर नेपाल में बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >