अररिया में मवेशी लाने निकले थे तीन लोग, अचानक गिरी बिजली और एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में वज्रपात ने एक परिवार को तबाह कर दिया. बुधवार शाम बकरा और रतवा नदी के बीच मवेशी लाने निकले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बिजली गिरने से मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

Araria Lightning Strike Death: अररिया सदर प्रखंड के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरौना भोजपुर गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. तीनों मवेशी लाने के लिए घर से निकले थे. बकरा और रतवा नदी के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से तीनों अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद सदर अस्पताल अररिया में परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

मृतकों की पहचान तरौना भोजपुर निवासी कृत्यानंद भगत के करीब 30 वर्षीय पुत्र कन्हैया भगत, मकुन भगत के करीब 45 वर्षीय पुत्र विरेन भगत और मटरू भगत के करीब 60 वर्षीय पुत्र शिवानंद भगत के रूप में हुई है. बताया गया कि तीनों आपस में एक ही परिवार के सदस्य थे.


मवेशी लाने निकले थे, नदी के पास गिरी बिजली

परिजनों के अनुसार तीनों लोग मवेशी लाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान बकरा और रतवा नदी के बीच अचानक वज्रपात हो गया. बिजली गिरने के बाद तीनों अचेत होकर गिर पड़े.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया.

डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित किया

सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉ प्रदीप कुमार ने तीनों की जांच की. जांच के बाद चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी.

एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी. घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

Araria Lightning Strike Death: पुलिस ने शुरू की आवश्यक कागजी प्रक्रिया

घटना की सूचना नगर थाना को दे दी गयी है. पुलिस की ओर से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से तरौना भोजपुर गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >