जदयू कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील

अररिया प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक में लिये कई निर्णय

अररिया. रविवार को अररिया प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड के चिकनी पंचायत के सामुदायिक भवन में की गयी. बैठक की अध्यक्षता अररिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो कौसर ने की. बैठक में जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के साथ प्रखंड कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक के रूप में सभी लोगों ने अपना अपना परिचय व अपनी-अपनी बातों को जिलाध्यक्ष के सामने रखा. जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के किये गये कार्यों को जनजन तक पहुंचाने का सुझाव दिया. इस मौके पर जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार सीताराम मंडल, जिला मीडिया प्रभारी मो जियाउल्लाह, अररिया नगर अध्यक्ष जदयू राजू राम, जिला उपाध्यक्ष महेश लाल ऋषिदेव, शैलेंद्र विश्वास, मो शादाब, मो आजाद, मो हीरा अख्तर हुसैन, मो जुबेर, सुबोध मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >