ARARIA : एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र की परवाहा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सरदार टोला परवाहा में ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई का मांग की है.
परवाहा (अररिया) से रवीन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट :
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र की परवाहा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सरदार टोला परवाहा में ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई का मांग की है. मौजूद स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित दिख रहे थे.ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा मध्याह्न भोजन कभी भी मेनू के अनुरूप नहीं दिया जाता है.साथ हीं शुक्रवार को मिलने वाले फल व अंडा भी नहीं के बराबर दिया जाता है.विद्यालय में बच्चों को भोजन में कभी भी हरी सब्जी नहीं दिए जाने का आरोप सहित विद्यालय संचालन में गड़बड़ी करने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.शुक्रवार को ग्रामीण के साथ – साथ विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष ताला हेंब्रम,सचिव राजकुमारी देवी,ब्रह्मदेव मंडल, मीणा देवी, मुनकी देवी,निशा देवी, सुलेखा देवी,सोनी देवी , सुनीता देवी आदि ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चे का हकमारी किया जा रहा है.बच्चे को मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है.प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने अविलंब विद्यालय का व्यवस्था में सुधार करने का मांग किया है.इधर प्रधानाध्यापिका नीभा कुमारी ने आरोप को निराधार बताई.