अतिक्रमण हटाये जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी

काली मेला स्थित सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

फारबिसगंज. एसडीओ रंजीत कुमार रंजन व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में बुधवार को विशेष अतिक्रमण मुक्ति अभियान चला कर शहर के ऐतिहासिक काली मेला परिसर स्थित नप की सरकारी भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण कारियों से मुक्त करा दिया. उक्त सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के बाद एसडीओ व एसडीपीओ की मौजूदगी में नप ने उक्त भूमि की टीन से घेराबंदी कराने का कार्य भी शुरू कर दिया. उक्त भूमि को अतिक्रमण हटाने व घेराबंदी का विरोध करने वाले लोगो की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना व स्पष्ट शब्दों में उक्त जमीन को खाली करने को कहा. उन्होंने कहा कि जो भूमिहीन है उन्हें सिमराहा में जमीन उपलब्ध करायी जा रही है वहां जाये. एसडीओ व एसडीपीओ के समझाने के बाद सभी शांत हुए. नप ने जेसीबी चला कर अतक्रमण हटाते हुए उक्त भूमि की घेराबंदी का कार्य शुरू कर दिया. मालूम हो कि इससे पूर्व तत्कालीन एसडीओ शैलजा पांडेय के नेतृत्व में विगत 15 मई को अनुमंडल प्रशासन ने काली मेला के समीप उक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया था. इसके बाद 04 जून को भी वर्तमान एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटाया गया था. अतिक्रमण नहीं हटाने वाले को अतिक्रमण हटा लेने का सख्त निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद अतिक्रमण नही हटाने पर बुधवार को अनुमंडल प्रशासन ने ये कार्रवाई की है.

आक्रोशितों ने सड़क जाम कर की आगजनी फारबिसगंज. शहर के काली मेला परिसर स्थित सरकारी भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद देर शाम अचानक आक्रोशित लोगों ने फारबिसगंज- रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच को काली मेला मोड़ के समीप जाम कर व सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने से उक्त मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा. हालांकि सूचना मिलते ही देर शाम एसडीओ व एसडीपीओ अन्य कनीय पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन करने वालो को खदेड़ दिया जिसके बाद हालात सामान्य हो गया. पुलिस ने जाम हटा कर आवागमन चालू कराया.

कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा कि काली मेला के समीप नप की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को भूमि आवंटित करायी गयी सारी बात हो जाने व सभी को सूचित करने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया सब कुछ सामान्य था. लेकिन बुधवार की देर शाम अराजक तत्वों के सह पर लोगों ने सड़क जाम व आगजनी किया. इसकी छानबीन की जा रही है कि किसने सह दिया है. कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा, प्रशासन के द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >