हत्याकांड में फरार एक आरोपित गिरफ्तार

बौंसी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास कुछ लोगों ने एक बाइक सवार को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया था.

परवाहा. बौंसी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास कुछ लोगों न�� एक बाइक सवार को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया था. घायल बाइक सवार को इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी थी. मृतक नीरज कुमार मंडल नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव वार्ड 12 का रहने वाला था. मामले में मृतक की पत्नी चांदनी देवी के बयान पर 16 मार्च को बौंसी थाना में कांड 48/25 दर्ज किया गया था. इसमें चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. गुप्त सूचना पर मंगलवार की अहले सुबह एक नामजद आरोपित नीतीश कुमार साह पिता नरेश साह को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ——————– रानीगंज पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार परवाहा (अररिया). रानीगंज पुलिस ने बीते सोमवार की रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी में थाना क्षेत्र के तेरासी टोला निवासी गुलटेन चौधरी, कजरा निवासी राजकुमार ततमा, पचीरा निवासी सिंटू मंडल शामिल हैं. थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने गिरफ्तार तीनों वारंटियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है. —————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >