सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

लोगों ने किया प्रदर्शन

-18- प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धामा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में कब्रिस्तान से लेकर छतियौना पंचायत की सीमा तक बन रही पक्की सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर सोमवार को धामा पंचायत के सरपंच मो सिकंदर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. धामा पंचायत के सरपंच मो. सिकंदर, ग्रामीण कासिम, साकिब, मोहम्मद आतिफ, आदि ने बताया कि धामा पंचायत के वार्ड 12 कब्रिस्तान से लेकर छतियौना पंचायत के सीमा तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में गिट्टी में मिट्टी मिलायी जा रही है. कुछ दिन पहले ही हम ग्रामीणों ने गिट्टी में मिट्टी मिलाने का विरोध करते हुए काम को रोक दिया था, लेकिन दोबारा फिर से काम शुरू कर दिया गया है. सरपंच ने विभाग से सड़क निर्माण की जांचकर मापदंड के अनुरूप सड़क बनवाने का मांग की है. —————————— मारपीट में पांच घायल पलासी. प्रखंड के अलग अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायल व्यक्तियों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. घायलों में बलुआ कलियागंज के शंकर यादव, बरहट के मो रकीब, पलासी के पवन कुमार, बेलगच्छी गांव के सुमित्रा देवी, मिंटू दास शामिल हैं. मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. ————————– सड़क दुर्घटना में दो घायल पलासी. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में भोटगांव का कन्या लाल मंडल, मोइन आलम शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज पलासी सिएचसी में कराया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >