बंगलुरू में छत से गिरकर के मजदूर की मौत

मौत के बाद परिजनों में पसरा मातम

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर के गरैया वार्ड संख्या दो निवासी मो वारिश के 23 वर्षीय पुत्र साढ़े तीन माह पूर्व मजदूरी करने घर से बंगलुरू गया था. जहां वह बीते शनिवार को मकान का काम करने के क्रम में तीन मंजिला इमारत से नीचे गिर पड़ा. जिससे वह घायल हो गया, आनन-फानन में इलाज के लिए लोगों ने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि शव को सोमवार को हवाई जहाज से बागडोगरा लाया गया. जहां से गांव गरैया लाया गया. शव के पहुंचते ही गांव में मातम छा गया और मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >