मारपीट में एक दर्जन लोग घायल

सभी घायलों का चल रहा इलाज

अररिया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को मारपीट में महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायल को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया. घायलों में रामपुर मोहनपुर के मो सलाम, जूनेद, सितारा, महफूज, चातर के बीवी सलमा, नाहिदा, मो ग्यास, उदा के हुस्नबानो, फिरोजा, शमसुल, रजोखर के रागिब, मो आलम बताया जा रहा है. जहां इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ नंदकिशोर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी

अररिया. अलग-अलग सड़क हादसे में शुक्रवार को महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में पुरंदाहा के मो फिरदोस, तबरेज, बागनगर के सुधिर मंडल, पंकज कुमार, संजू देवी है. परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ नंदकिशोर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

घरेलू विवाद में दो लोग ने खाया जहर

अररिया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू विवाद में रामपुर के बीवी रशीदा, प्रसारपुर डोमरिया के मो तनजिल ने जहर खा लिया. जिससे दोनों बेहोश हो गये. परिजनों ने सदर अस्पताल अररिया लाया. जिसका इलाज डॉ नंदकिशोर की देखरेख में चल रहा है. चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद संबंधित थाना को सूचना भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >