जयंती पर याद किये गये रवींद्र नाथ टैगोर

गणमान्य लोगों ने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

फारबिसगंज. स्थानीय साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद ने बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी परिसर में कवि रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी. इस मौके पर मौजूद साहित्य प्रेमियों व गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम विश्व कवि की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की शुरुआत विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान ” जन गण मन “से हुआ. सभाध्यक्ष हेमंत यादव, परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, मनीष राज, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, परिषद के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, ने उप सचिव अरविंद ठाकुर ने रवींद्र नाथ टैगोर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इस मौके पर शिव नारायण चौधरी, पलक धारी मंडल, सीताराम बिहारी, अशोक कुमार यादव सहित अन्य साहित्य प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >