ARARIA : एक किलो 28 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर धराया

नशे के सौदागरों के विरुद्ध अररिया पुलिस का अभियान खासा तेज हो गया है.

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट:

नशे के सौदागरों के विरुद्ध अररिया पुलिस का अभियान खासा तेज हो गया है. इसी दौरान एक बार पुनः अररिया पुलिस में शामिल ताराबाड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पटेगना धर्मकांटा के पास अररिया-कुर्साकांटा मुख्य मार्ग से 01 किलो 28 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ दबोच लिया गया. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 01 करोड़ में आंकी जा रही है.

गश्त के दौरान मिली सफलता :

ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान पटेगना धर्मकांटा के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा. पुलिस द्वारा एकाएक रोककर पूछताछ की गई तो वह घबरा गया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर की पहचान बरदाहा थाना क्षेत्र के बरदाहा वार्ड संख्या 11 निवासी मो मिराज अंसारी (28) पिता मो सलीम अंसारी बताया है. हिरासत में लिए गए तस्कर के पास से ऑन स्पॉट जमा तलाशी में उसके पास से पॉलिथीन में रखा 1028 ग्राम स्मैक व एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड फोन बरामद हुआ है. पुलिस ने हिरासत में लिए गए तस्कर को तारबाड़ी थाना लाकर जब्ती सूची बनाकर व उचित कागजी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुट गई.

एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर, भेजा गया जेल

आरोपी तस्कर मो मिराज के खिलाफ ताराबाड़ी थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि मिराज अंसारी शातिर अपराधी है. उस पर पहले से दो केस दर्ज हैं. बरदाहा थाना कांड संख्या 69/25, एनडीपीएस एक्ट व सिकटी थाना कांड संख्या 228/21 बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत पहले से आरोपी रह चुका है. इस पूरी कार्रवाई को ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुअनि रमेश प्रसाद, पुअनि बीरेंद्र कुमार, पीटीसी रंजन कुमार सिंह, गृह रक्षक ब्रम्हदेव सिंह व गृह रक्षक जमालउद्दीन की टीम ने अंजाम दिया.

एसपी का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. एसपी ने कहा, “नशे का धंधा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >