तालीमी बेदारी व कौमी एकता को लेकर कार्यशाला का होगा आयोजन

कार्यशाला में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष होंगे शामिल

अररिया. जमीयतुल उलमाए हिंद अररिया के सौजन्य से 11 मई सोमवार को मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया में तालीमी बेदारी, कौमी एकता व इस्लाही मासरा को लेकर एक दिवसीय सेमिनार व कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इस्लामिक स्कॉलर व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद शैफ़ुल्लाह रहमानी शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें जमीयत से जुड़े जिला के उलमाए कराम ,जिम्मेदार व प्रखंड कमेटी के लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जमीयतुल उलमाए हिंद अररिया के अध्यक्ष डॉ आबिद हुसैन ने की. मौके पर उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेकर उलमाओं के साथ विचार विमर्श किया. मौके पर जमीयतुल उलमाए हिंद अररिया के सचिव मुफ्ती अतहरुल कासमी ने बताया कि चूंकि ये सेमिनार व वर्क शॉप पुरी तरह शिक्षा पर आधारित होगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा में सुधार, नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए दीनी व अशरी दोनों तालीम की अहमियत के अलावा हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विस्तार से चर्चा व कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा कौमी एकता व समाज में फैली कुरीतियों व सामाजिक बुराइयों के बारे में चर्चा होगी. ये कार्यक्रम 11 मई को मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया में दिन के दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी. मौके पर मौलाना शाहिद आदिल कासमी, मुफ्ती मोसव्विर आलम नदवी ,मुफ्ती हुमायूं इकबाल, मौलाना खालिद ,मौलाना हदीसुल्लाह, कमरूल हुदा के अलावा बड़ी संख्या में उलमा हजरात मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >