पलासी. पलासी पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बलुआ कलियागंज वार्ड 09 स्थित धीरज कुमार साह के घर छापेमारी कर 6.14 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज धीरज कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———————- 88 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार पलासी. पलासी पुलिस ने शनिवार को डकैता गांव नीरज कुमार मंडल, पिता देवानंद मंडल के घर में छापेमारी कर 88 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर नीरज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
पलासी पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बलुआ कलियागंज वार्ड 09 स्थित धीरज कुमार साह के घर छापेमारी कर 6.14 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज धीरज कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया.
