स्मैक व गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्मैक व गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया.

सिकटी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्मैक व गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार आरोपी जगदीश ठाकुर, पिता यदुनंदन ठाकुर बरदाहा थाना क्षेत्र के सोहागमारो वार्ड पांच का निवासी बताया जा रहा है. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भीड़भीड़ी वार्ड 09 में एक गुमटी के पीछे एक युवक गांजा व स्मैक का कारोबार करता है. पुलिस टीम के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने पर 3.00 ग्राम स्मैक, 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >