फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त एलडी भूटिया के निर्देश पर कस्टम अधिकारियों ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग पर बथनाहा चौक के समीप जांच अभियान चलाया. इस दौरान नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे एक पिकअप वैन सहित सब्जी जब्त किया गया.
कस्टम इंस्पेक्टर एलके पाठक ने पत्रकारों को बताया कि जांच अभियान के दौरान पिकअप वैन संख्या बीआर 11 एस 6760 से तस्करी कर नेपाल से लायी जा रही लगभग 15 क्विंटल सब्जी को वैन सहित जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि जब्त सब्जी परवल, बैगन, पीरार, अरबी, आदि है़ उन्होंने बताया कि जब्त सब्जी व पिकअप की अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये होगी. इस अभियान में इंस्पेक्टर एलके पाठक, नवनीत कुमार, हवलदार बब्बन सिंह, प्रभुनारायण ठाकुर, अंजनी मिश्रा, किशोर राम, बरुण कुमार यादव सहित अन्य शामिल थे.
