26 से 30 जून तक पूर्णिया में आयोजित किया गया था शिविर
21 स्काउट व सात गाइड का किया गया चयन
अररिया : राज्य भारत स्काउट एवं गाइड पटना द्वारा राज्य पुरस्कार स्काउट/ गाइड जांच शिविर का आयोजन स्काउट भवन पूर्णिया में 26 से 30 जून तक किया गया. इस जांच परीक्षा में जिले के 21 स्काउट व सात गाइड का चयन किया गया. जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह ने जानकारी दी कि स्काउट और गाइड को विभिन्न जांचों से गुजरना पड़ा. लिखित, प्रयोगात्मक एवं मौखिक जांच के अलावा अनेक विषयों की जांच की गयी. अररिया जिला से स्काउट/गाइड में उत्तीर्णता प्राप्त करने वालों में मिथलेश कुमार, करुणा सिंह महेंद्र कुमार,
मो अबसार, डोली कुमारी, मो जावेद, मो रब्बान, मो तनवीर, मो शहनवाज हुसैन, हातीम अंसारी, मो एनायत, भीम कुमार पासवान, सिंटु कुमार पासवान, आशीष कुमार शर्मा, मो अजमल, राम कुमार शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, ममता कुमारी, सहजादी प्रवीण, रिंकी कुमारी, शौकत अली शामिल है. आयुक्त श्री साह ने जानकारी दी कि चयनित स्काउट/ गाइडों को नवंबर माह में बिहार के राज्यपाल द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. डीइओ डॉ फैयाजूर्रमान ने स्काउट-गाइड की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है. डीपीओ गोपी कांत मिश्र, मनोज कुमार, डॉ आरिफ हुसैन सुभाष कुमार गुप्ता, दिनेश पासवान सहित मुख्य आयुक्त राजेंद्र प्रसाद ने स्काउट/ गाइड की सफलता पर बधाई दी है.
