संकरी हो गयी हैं शहर की सभी सड़कें

अररिया : बढ़ती आबादी के साथ-साथ नप क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या भी दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मुहल्लों की सड़कों पर भी धीरे-धीरे अतिक्रमणकारियों का कब्जा होने लगा है. इससे शहर में पार्किंग के अलावे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने लगा है. मुख्य सड़कों पर अतिक्रमणकारियों के […]

अररिया : बढ़ती आबादी के साथ-साथ नप क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या भी दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मुहल्लों की सड़कों पर भी धीरे-धीरे अतिक्रमणकारियों का कब्जा होने लगा है. इससे शहर में पार्किंग के अलावे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने लगा है.

मुख्य सड़कों पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे को हटाने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक कार्रवाई तो होती है. लेकिन समस्या के किसी स्थायी समाधान के अभाव में अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी रहती है. खास बात यह कि मुख्य सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कवायद तो यदा-कदा दिखती भी है. लेकिन गली मुहल्ले की सड़कों पर जारी अतिक्रमण हटाने के प्रयास के अभाव में यह समस्या नप के विभिन्न वार्डों में गंभीर रूप लेता जा रहा है.

शहरी आबादी में तेजी से हो रहे इजाफा को अतिक्रमण की मुख्य वजह बताया जाता है. दरअसल, रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर शहरों का रूख करते हैं. जीवन बसर के लिए यहां किसी अस्थायी व्यवसाय के संचालन की उनकी मजबूरी शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को जन्म देती है. हालांकि इन फुटकर विक्रेताओं को रोजगार का उचित अवसर व स्थान मुहैया कराने के लिए सरकार की कई योजनाएं नप प्रशासन द्वारा संचालित है. इसके बाद भी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नप प्रशासन का उदासीन रवैया समस्या के स्थायी समाधान के मार्ग में बाधक बन कर ही रह जाता है. यही वजह है कि शहर का मुख्य चौराहा चांदनी चौक और यहां से होकर गुजरने वाली जीरो माइल, काली मंदिर और बस स्टैंड जाने वाली सड़क बुरी तरह अतिक्रमण की जद में है. इसके इतर शहर के महादेव चौक, नवरत्न चौक, आजाद एकेडमी चौक, रानीगंज व जीरोमाइल बस पड़ाव भी अतिक्रमण से बुरी तरह प्रभावित है.
सड़कों का अतिक्रमण दंडनीय जल्द होगी कार्रवाई
नप प्रशासन शहर वासियों को अतिक्रमणकारियों से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत है. अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर ठोस कार्रवाई भी की जाती रही है. उन्होंने कहा कि वार्ड मुहल्लों की सड़कों का अतिक्रमण भी दंडनीय है. मामले में ठोस कार्रवाई का उन्होंने भरोसा दिलाया.
भवेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >