वाहन जांच में वसूले 58 हजार रुपये जुर्माना

वाहन चालकों में मचा रहा हड़कंप

27-प्रातिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों व परिवहन विभाग की टीम में शामिल पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चला कर सड़क के किनारे यत्र तत्र बाइक सहित अन्य वाहनों को खड़ा कर सड़क को अतिक्रमण कर सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न करने वाले शहर के सड़कों पर यातायात नियमों का अनदेखी कर बे तरतीब व लापरवाही से बाइक व अन्य वाहनों को चलाने वाले बाइक व वाहन चालकों का चलान काटा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार व सोमवार दोनों दिन मिलाकर कुल 58 हजार रुपये वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >