522 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

सिकटी. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी व सिकटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 522 किलोग्राम गांजा जब्त कर लिया. इस मौके पर से तस्कर भागने में सफल रहा. जानकारी देते सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि इंडो-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 157 से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना के बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई, जबकि एसएसबी आमबारी व सिकटी थाना पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई. जब टीम उक्त स्थल पर पहुंची तो कुछ लोग नेपाल की तरफ से सर पर बोरी लिए नेपाल की तरफ से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए. पुलिस पर नजर पड़ते हीं सभी तस्कर बोरी को भारतीय क्षेत्र में फेंक भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया. लेकिन सभी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भाग निकला. जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >