सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मौत के बाद मृतक के परिवार में मचा कोहराम

फारबिसगंज. फारबिसगंज-नरपतगंज मुख्य मार्ग एनएच 27 के पलासी कजला पुल के समीप सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 52 वर्षीय विजय यादव पिता दामोदर यादव पलासी वार्ड संख्या 06 थाना नरपतगंज निवासी है. मृतक सोमवार की शाम चकरदहा से सब्जी खरीद कर वापस घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही एक बाइक ने ठोकर मार दिया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल जो गये. इसके बाद गंभीर रूप से घायल को परिजनों व आसपास के लोगो ने अनुमंडलीय अस्पताल लाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में डॉ संतोष कुमार भगत, अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ मुन्ना कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर सड़क दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. चीत्कार मार कर विलाप कर रहे मृतक के परिजनों को लोग सांत्वना देने में लगे रहे. इधर घटना की सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी अनि ईश्वर मांझी सदलबल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए घटना की जांच में वे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jeevan singh

जीवन सिंह प्रिंट माध्यम में 18 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >