500 महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

कलशयात्रा को लेकर माहौल हुआ भक्तिमय

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा बाजार स्थित सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर में रविवार को दुर्गा माता के सातवां प्रतिमा स्थापना दिवस पर 500 महिलाएं व कुमारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, शोभायात्रा का कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत करते हुए कलश स्थापित किया, इसके बाद कलश यात्रियों ने माता की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घर वापस चले गये, इसके बाद मंदिर में आचार्य ने हवन पूजन के बाद शाम से तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, मुखिया सरिता देवी, पैक्स अध्यक्ष अजय साह, मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, शिव प्रसाद साहा, उमा प्रसाद साहा, श्यामदेव यादव, खगेंद्र यादव, महेश गुप्ता, अरविंद यादव, भाजपा नेत्री गौरी यादव, श्रवण दास, सोनू साह, रणविजय शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >