30 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

पलासी.पलासी पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कलियागंज के दीपनगर स्थित रेलवे पुल के समीप एक बोरा से 30 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. जबकि इस दौरान कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

36 बोतल नेपाली शराब बरामद

पलासी. पलासी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धपड़ी गांव में छापामारी कर सुरेंद्र यादव के घर से विभिन्न ब्रांड के 36 बोतल नेपाली शराब जब्त कर लिया गया. वहीं कारोबारी सुरेंद्र यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. इस बाबत पुअनि इस्लामुद्दीन के लिखित बयान पर पलासी थाना में फरार कारोबारी सुरेंद्र यादव गांव धपड़ी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया किफरार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >