अररिया आरएस. आरएस थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक बंगाल नंबर की चार चक्का से 24 कार्टून केन बियर बरामद की है. जानकारी अनुसार आरएस थाना पुलिस की गश्ती रही थी. इसी दौरान अररिया-रानीगंज रोड पर एक चार चक्का वाहन आता दिखा जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ तो उसे रूकने को कहा जिसके बाद वाहन चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा. जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो वाहन चालक चार चक्का वाहन को तेजी से भगाते हुए रजोखर होते हुए नर्सिंग कॉलेज जेजेबी के पास कोशी धार में एक खेत में वाहन रोक कर जंगल में अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर 288 लीटर बियर बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया. आरएस थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया कि एक स्कॉर्पियो वाहन से 288 लीटर बियर जब्त किया गया है. फरार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
कार से 288 लीटर बियर जब्त, चालक फरार
फरार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
