10 पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में

18 मार्च को होगा मतदान

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न 10 पैक्स में 18 मार्च 2026 को मतदान होना है. जबकि मतदान के बाद 19 मार्च 2026 को मतगणना कार्य कराया जाना है. जिसको लेकर बुधवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. जबकि विभिन्न 10 पैक्स में 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. जिसमें खैरा पंचायत तीन प्रत्याशी प्रमोद यादव, आनंद गौरव, ज्योति कुमारी, खाब्दह में मनोज यादव व शंकर यादव, पलासी से राजेश मंडल व शत्रुघ्न मंडल, फतेहपुर से रामनारायण यादव व सरिता देवी, दरगहिगंज से खगेन्द्र यादव व अशोक यादव, फरही से मुन्ना कुमार, योगानंद यादव, रामप्रकाश यादव व सुभाष कुमार, भंगही से घनश्याम यादव व विजय कुमार यादव, पथराहा से खुदैजा खातून महानंद झा व मो सज्जाद ,बड़हरा से जयप्रकाश यादव, अनिल यादव व मिथलेश यादव, पिठौरा से उमानंद कारपत व राजा प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है. जानकारी देते हुए बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में 18 मार्च को चुनाव व 19 मार्च को मतगणना सम्पन्न करवाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >