1864 नशीली टेबलेट व 27 बोतल कफ सिरप बरामद

जोगबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

जोगबनी. जोगबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गयीं. हालांकि मुख्य आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहा. जोगबनी पुलिस ने बताया कि उन्हें टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या तीन निवासी संजीत यादव के अपने घर से प्रतिबंधित कफ सिरप व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस टीम जब आरोपित के घर पहुंची, तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा. काफी प्रयास के बावजूद वह पकड़ में नहीं आया व फरार हो गया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके घर की तलाशी लेने पर 1864 नशीली टेबलेट बरामद हुई. इसके अलावा 27 बोतल कफ सिरप भी बरामद हुआ है. पुलिस ने सभी दवाओं को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया की आरोपित पूर्व के मामले का भी वांछित है. वहीं आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >