नरपतगंज. घूरना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 150 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि इस कार्रवाई में तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार बाइक पर शराब लेकर तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. घूरना थाना क्षेत्र के भारत- नेपाल रोड पासवान टोला के समीप पुलिस ने एक बाइक से 150 लीटर नेपाली शराब बरामद कर ली. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फरार तस्कर को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
150 लीटर नेपाली शराब जब्त
पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार
