पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक गंभीर, तीन घंटे तक सड़क जाम

नरपतगंज : नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 के पलासी गांव के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइकसवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फारबिसगंज […]

नरपतगंज : नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 के पलासी गांव के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइकसवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया.

जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. बताया जाता है कि दोनों छात्र आपस में चचेरे भाई थे. इधर, घटना के विरोध स्थानीय लोगों को शव को सड़क पर रखते हुए तीन घंटे तक नरपतगंज-फारबिसगंज मार्ग को जाम कर दिया.
जाम की सूचना पाकर नरपतगंज एएसआई देव कुमार मिश्र सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित परिजन व आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हुए. फारबिसगंज से घर लौट रहे थे दोनों भाई : जानकारी के अनुसार नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 के पलासी गांव के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइकसवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी.
घटना में पलासी पंचायत के वार्ड 7 चक्रदहा निवासी 18 वर्षीय मो गुफरान पिता अकील की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसका चचेरा भाई मो एहसान पिता कफील गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि दोनों भाई बाइक से सोमवार को फारबिसगंज गये थे. दोपहर में घर लौट रहे थे.
इसी दौरान एनएच 57 के पलासी गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार चॉकलेट सहित किराना सामान लदा पिकअप बीआर 11 जी 4279 के चालक ने दोनों बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में पिकअप भी पलट गयी. हालांकि पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 को तीन घंटे तक जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले व नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार की पहल पर आक्रोशित लोग शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. तब जाकर सड़क जाम हटाया गया.
तीन घंटे जाम में फंसे रहे यात्री, पांच किमी लगी वाहनों की कतार
बाइकसवार युवक की मौत व एक युवक के घायल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. इस कारण तीन घंटे यात्री जाम में फंसे रहे. वहीं सड़क के दोनों ओर पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. हालांकि तीन घंटे बाद नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहित पुलिस बल ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >