घंटों दिखाया करतब हजारों लोग देखते रहे

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. देर शाम नरपतगंज के कर्बला मैदान पर फातिया पढ़कर सभी अपने-अपने घर लौटे. जुलूस के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकजुटता व सौहार्द देखने को मिला. विभिन्न अखाड़ों से निकाले गये जुलूस में तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा. प्रखंड क्षेत्र में खैरा कोशकापुर में […]

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. देर शाम नरपतगंज के कर्बला मैदान पर फातिया पढ़कर सभी अपने-अपने घर लौटे. जुलूस के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकजुटता व सौहार्द देखने को मिला. विभिन्न अखाड़ों से निकाले गये जुलूस में तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा.

प्रखंड क्षेत्र में खैरा कोशकापुर में निकाला गया ताजिया का जुलूस सबसे बड़ा व आकर्षक रहा. नरपतगंज बाजार, सीसुआ, पलार, राजगंज, साहिबगंज, मधुरा व मसकन के लोग जुलूस के साथ नरपतगंज बाजार में करतब दिखाते थाना परिसर पहुंचे.
वहां से फिर वापस हाई स्कूल मैदान में घंटों एक साथ करतब दिखाया. इस दौरान बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार आदि अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल के साथ मौजूद थे. वहीं कमेटी के मो हारून, मो समद, हसन राजा, हसीब कौशर, मो नजीर, अताउल, मो हाशिम, मो तजमुल, करीमुल्ला उर्फ भल्लू, सैफुल्लाह, मो मुस्तकीम, प्रलयंकर सिंह, गुड्डू सिंह, इंदिरा आनंद पासवान, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र रॉय, रणवीर सिंह सक्रिय थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >