बाइक की डिक्की तोड़ कर 49 हजार की लूट

अररिया : शहर के नवरत्न चौक पर मंगलवार को दोपहर दो बजे एसबीआई एटीएम के सामने खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़ कर एक बैग में रखे 49 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. पीड़ित के मुताबिक वे एसबीआई एडीबी शाखा से 49 हजार रुपये की निकासी कर नवरत्न चौक पहुंचे. उन्हें इसके अतिरिक्त दस […]

अररिया : शहर के नवरत्न चौक पर मंगलवार को दोपहर दो बजे एसबीआई एटीएम के सामने खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़ कर एक बैग में रखे 49 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. पीड़ित के मुताबिक वे एसबीआई एडीबी शाखा से 49 हजार रुपये की निकासी कर नवरत्न चौक पहुंचे. उन्हें इसके अतिरिक्त दस हजार रुपये की जरूरत थी. चौक पर बाइक खड़ी कर वह एटीएम से राशि निकासी करने लगे.

राशि की निकासी दौरान एटीएम में खड़े एक युवक ने अज्ञात द्वारा बाइक के डिक्की तोड़ कर बैग लेकर भागने की सूचना दी. इतना सुनते ही वह बाइक की तरफ भागे. इस बीच एटीएम से दस हजार रुपये लेकर वह युवक भी फरार हो गया. मामले के पीड़ित अररिया प्रखंड अंतर्गत चिकनी वार्ड संख्या एक निवासी मो मसूद पिता मो सज्जाद ने संबंधित मामले में लिखित आवेदन देकर मामले की सूचना नगर थाना को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >