नशीला पदार्थ खिला अपराधियों ने ऑटो चालक को सड़क किनारे फेंका, वाहन लेकर हुआ फरार

फारबिसगंज : सवारी बन कर फारबिसगंज में बथानाहा के लिए एक ऑटो पर सवार हुए दो अज्ञात अपराधियों ने ऑटो चालक को नशीला पदार्थ खिला कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. अपराधी ऑटो सहित चालक का अन्य सामान लेकर फरार हो गये. मामला गुरुवार को प्रकाश में आया. परिजनों ने इलाज के लिए ऑटो चालक […]

फारबिसगंज : सवारी बन कर फारबिसगंज में बथानाहा के लिए एक ऑटो पर सवार हुए दो अज्ञात अपराधियों ने ऑटो चालक को नशीला पदार्थ खिला कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. अपराधी ऑटो सहित चालक का अन्य सामान लेकर फरार हो गये. मामला गुरुवार को प्रकाश में आया. परिजनों ने इलाज के लिए ऑटो चालक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है.

ऑटो चालक प्रमोद कुमार राम पिता गोपाल राम रिफ्यूजी कॉलनी वार्ड संख्या ग्यारह मझुआ का रहने वाला है. ऑटो चालक ने बताया कि बथनाहा के बाद की घटना उन्हें याद नहीं. होश आने पर वह खुद को सड़क किनारे लावारिश हालत में पाया. ऑटो, कीमती मोबाइल व बारह सौ रुपये नगद लेकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो चुका था. थानाध्यक्ष शिवशरण साह ने कहा कि घटना फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है. मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >