अररिया : इस बार चूके तो अगले पांच साल तक पछतायेंगे : तेजस्वी यादव

किशनगंज व अररिया में तेजस्वी यादव ने कहा किशनगंज/अररिया : किशनगंज के बेलवा हाइस्कूल परिसर व अररिया के सुभाष स्टेडियम में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाना है या नहीं, यह आपको तय करना है. इस बार यदि चूक गये तो अगले पांच साल तक पछतायेंगे. […]

किशनगंज व अररिया में तेजस्वी यादव ने कहा
किशनगंज/अररिया : किशनगंज के बेलवा हाइस्कूल परिसर व अररिया के सुभाष स्टेडियम में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाना है या नहीं, यह आपको तय करना है. इस बार यदि चूक गये तो अगले पांच साल तक पछतायेंगे.
अब बात होती है तो सिर्फ हिंदु, मुसलमान, मंदिर मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर और मॉब लीचिंग की. तेजस्वी ने अपने पिता लालू यादव को मुसलमानों का सबसे बड़ा हितैषी व पैरोकार बताया. अगर मोदी को कोई चुनौती दे सकता है तो वह सिर्फ लालू यादव ही हैं.
भाजपा यह बात जानती है. मेरे पूरे परिवार को एक सोची-समझी रणनीति के तहत मुकदमों में फंसाकर तबाह किया जा रहा है, लेकिन हमलोग डरनेवाले नहीं हैं. लालूजी जब जेल जा रहे थे तो उन्होंने कहा था कि तेजस्वी घबराना मत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >