एक लाख 61 हजार नेपाली रुपये जब्त

जोगबनी : सोमवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी बिशनपुर बीओपी के जवानो ने बिशनपुर में एक लाख 61 हजार पांच सौ नेपाली रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक नीतीश कुमार जोगबनी निवासी का बताया जा रहा है. वहीं एसएसबी ने जब्त रुपयों को एफएसटी को सौंपा दिया है. एफएसटी टीम के चन्द्रराज […]

जोगबनी : सोमवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी बिशनपुर बीओपी के जवानो ने बिशनपुर में एक लाख 61 हजार पांच सौ नेपाली रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक नीतीश कुमार जोगबनी निवासी का बताया जा रहा है. वहीं एसएसबी ने जब्त रुपयों को एफएसटी को सौंपा दिया है.
एफएसटी टीम के चन्द्रराज प्रकाश ने जब्त रुपयों को जोगबनी थाने के हवाले कर दिया. उक्त जब्त नेपाली रुपयों में पांच सौ के 221 नोट, एक हजार के 21 नोट, एक सौ के 2 सौ नोट, पचास के 2 सौ नोट शामिल हैं. वहीं श्रीप्रकाश ने बताया कि जब्त रुपया के साथ गिरफ्तार युवक ने बताया की उक्त नेपाली रुपये को भारतीय करेंसी में बदलकर भाई को चंडीगढ़ भेजना था. उसी को एक्सचेंज करवाने के लिये लेकर जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >