किशनगंज से गाजियाबाद जाने वाली बस सेवा शुरू

किशनगंज से गाजियाबाद जाने वाली बस सेवा शुरू अररिया : आम नागरिकों को बेहतर यातायात सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग द्वारा पटना, नालंदा, बक्सर व किशनगंज से गाजियाबाद के लिए बस सेवाएं रविवार से आरंभ हुआ. इस क्रम में किशनगंज से अररिया के रास्ते गाजियाबाद यूपी जाने वाली बस […]

किशनगंज से गाजियाबाद जाने वाली बस सेवा शुरू
अररिया : आम नागरिकों को बेहतर यातायात सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग द्वारा पटना, नालंदा, बक्सर व किशनगंज से गाजियाबाद के लिए बस सेवाएं रविवार से आरंभ हुआ.
इस क्रम में किशनगंज से अररिया के रास्ते गाजियाबाद यूपी जाने वाली बस को हरी झंडी दिखायी गयी. वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार व मोटरयान निरीक्षक ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
बस को अररिया बस स्टैंड के पास एनएच 57 पर हरी झंडी दिखायी गयी. बस में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. बस में 51 यात्रियों के बैठने की सुविधा है. यह सीसीटीवी कैमरा, पूर्णत: वातानुकूलित व टू बाय टू सीट की सुविधा बस में मौजूद है. अररिया से गाजियाबाद की यात्रा के लिए दो हजार रुपये किराया निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >