डाॅक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक

स्वतंत्रता दिवस पर धीरज पांडेय की डॉक्यूमेंट्री स्वच्छ अररिया होगी रिलीज अररिया : नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के एक डाक्यूमेंट्री फिल्म जल्द रिलिज होगी. डाक्यूमेंट्री के जरिये नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंट्री का निर्माण युवा फिल्मकार धीरज पांडेय करेंगे. धीरज पहले भी इस तरह की […]

स्वतंत्रता दिवस पर धीरज पांडेय की डॉक्यूमेंट्री स्वच्छ अररिया होगी रिलीज

अररिया : नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के एक डाक्यूमेंट्री फिल्म जल्द रिलिज होगी. डाक्यूमेंट्री के जरिये नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंट्री का निर्माण युवा फिल्मकार धीरज पांडेय करेंगे. धीरज पहले भी इस तरह की कई सार्ट फिल्म, डाक्यूमेंट्री का निर्माण कर चुके हैं. उनके कार्यों से आकर्षित होकर ही नगर परिषद ने उनके इस पहल पर आकर्षित है. वार्ड पार्षदों की मदद से फिल्म का निर्माण रविवार से आरंभ हुआ. श्हार के चांदनी चौक, काली मंदिर, आश्रम चौक, एडीबी चौक सहित अन्य जगहों पर इसकी सुटिंग की गयी. सुटिंग के दौरान डाक्यूमेंट्री के निर्माण से जुड़े कलाकारों के साथ विभिन्न वार्ड के पार्षद मौजूद दिखे. डाक्यूमेंट्री की जानकारी देते हुए धीरज पांडेय ने कहा कि इसस पहले वे अपने मोबाइल फोन के जरिये कई सार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का फिल्मांकन कर चुके हैं.
उनके द्वारा बनाये गये फिल्मों को देख कर ही नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने नगर क्षेत्र की स्वच्छता को केंद्रित कर डाक्यूमेंट्री के निर्माण की पहल की. उन्हीं की पहल से डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया जा रहा है. मुख्य पार्षद रीतेश कुमार राय ने कहा कि धीरज का प्रयास सराहनीय है. स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने में इससे जरूरी मदद मिलेगी. सार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलिज होने की उम्मीद जाहिर की गयी. मालूम हो कि धीरज को उनके द्वारा बनाये गये छोटी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने का मौका मिल चुका है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों उसे सम्मान भी प्राप्त हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >