बाइक की डिक्की से उड़ाये एक लाख रुपये

अपराधियों को चिह्नित कर होगी गिरफ्तारी अररिया : डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी अभी उन्हें नहीं है.यदि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है तो सीसीटीवी के माध्यम अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जायेगी. सीसीटीवी में कैद हुयी घटना पीड़ित मौलाना ने बताया कि वे राशि को डिक्की में रख […]

अपराधियों को चिह्नित कर होगी गिरफ्तारी

अररिया : डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी अभी उन्हें नहीं है.यदि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है तो सीसीटीवी के माध्यम अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जायेगी.
सीसीटीवी में कैद हुयी घटना
पीड़ित मौलाना ने बताया कि वे राशि को डिक्की में रख कर शहर के आरबी लेन रोड स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के एटीएम से भी राशि निकालने आये और बाइक किनारे लगा कर राशि निकाल कर जब लौटे तो उनके बाइक के डिक्की में रखे हुये एक लख रुपये गायब थे.पीड़ित के मुताबिक जिस स्थान पर उन्होंने अपनी बाइक लगायी थी और राशि बाइक के डिक्की से अज्ञात उचक्कों ने उड़ाया है ये सारी घटना वहां स्थित प्रतिष्ठान के सीसीटीवी में कैद है यदि पुलिस सीसीटीवी के फुटेज को खंगाले तो पुलिस को घटना के संदर्भ में अहम सूराग हाथ लग सकते हैं. इधर मौलाना के डिक्की से उच्चकों के द्वारा एक लाख रुपये उड़ाये जाने की जानकारी मिलते ही किरकिचिया के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी शमीम अहमद सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने पीड़ित मौलाना से मिल कर घटित घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >