नाबालिग साली को जीजा ने अकेले में दिखाया चाकू और उसके बाद...

अररिया : गर्भवती पत्नी की सेवा करने के नाम पर दिल्ली जामिया नगर बुलाकर चचेरे बहनोई ने 14 वर्षीया नाबालिग साली के साथ चाकू का भय दिखा दुष्कर्म किया. यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा. इस बीच दहशत में रखकर उसे परिजनों से फोन पर बात तक भी नहीं करने दिया गया. घटना का […]

अररिया : गर्भवती पत्नी की सेवा करने के नाम पर दिल्ली जामिया नगर बुलाकर चचेरे बहनोई ने 14 वर्षीया नाबालिग साली के साथ चाकू का भय दिखा दुष्कर्म किया. यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा. इस बीच दहशत में रखकर उसे परिजनों से फोन पर बात तक भी नहीं करने दिया गया. घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. पीड़िता ने जब इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही तो उसे उसके दुष्कर्मी बहनोई ने अपनी भाभी के साथ पुन: घर भेज दिया. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

परिजनों ने जब मेडिकल जांच करायी, तो पीड़िता चार माह की गर्भवती पायी गयी. रिश्ते को शर्मसार करने का यह वाकया रानीगंज थाना क्षेत्र के कालाबलुआ वार्ड संख्या 04 की है. इस मामले को लेकर महिला थाने में पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत 05 मई 18 को कांड संख्या 39/18 दर्ज किया गया है. इधर इस संबंध में पूछे जाने पर महिला थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता द्वारा मेडिकल जांच प्रस्तुत किया गया है. इसमें चार माह का गर्भवती बताया जा रहा है. पुलिस अपने स्तर से भी मेडिकल जांच करायेगी. अभी पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जिम्मा सअनि सीमा कुमारी को दिया गया है. जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें-
बिहार : लगातार 35 साल तक दूसरे के नाम पर करता रहा नौकरी, जब पेंशन लेने पहुंचा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >