विधायक से रंगदारी मांगने वाला निकला नाबालिग, नवादा से गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गिरफ्तार नाबालिग के पास से लॉरेंश बिश्नोई के ह्वाट्सएप ग्रूप के चेंटिंग का मिला है साक्ष्य

अररिया. जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम को कनाडा मोबाइल नंबर से 05 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले को पलासी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जोकीहाट विधायक को कनाडा के मोबाइल नंबर 254774321648 से व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर विगत दोनों 05 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी. साथ ही राशि नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. विधायक के आवेदन पर पलासी थाना में कांड संख्या 98/26, दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की गयी. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेंद्र कुमार के आदेश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में पलासी थानाध्यक्ष पुनि मिथिलेश कुमार व डीआइयू टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन करते हुए नवादा से धमकी देने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. हालांकि हिरासत में लिया गया आरोपित नाबालिग निकला. उक्त आरोपित नाबालिग के पास से बरामद मोबाइल में विधायक को धमकी देने का डाटा प्राप्त हुआ है. साथ ही बरामद मोबाइल के साथ सिम संख्या 7488772295 लगा हुआ बरामद किया गया है. उक्त आरोपित के मोबाइल को खंगालने पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कई व्हाट्स ग्रुप भी बरामद किया गया, जिसका पुलिस अनुसंधान कर रही है. एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गये आरोपित ने जोकीहाट विधायक को धमकाने की बात स्वीकार की है. साथ ही बालक के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही है.38—-

1.5 किलोग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

बरामद स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये अररिया. अररिया आरएस थाना पुलिस ने स्मैक के विरुद्ध सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के साथ 1.5 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है. हालांकि दूसरा तस्कर फरार होने में सफल रहा. इसको लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी. बताया गया कि आरएस थाना अध्यक्ष अंकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुरबल्ला नहर चौक के पास सघन वाहन जांच की जा रही थी. जांच के क्रम में समय करीब साढ़े 06 बजे गोढ़ी चौक अररिया की तरफ से नहर के रास्ते एक चार चक्का कार पंजीयन संख्या डब्लूबी 60 वाई 7283 तेज रफ्तार से आ रही थी. पुलिस टीम को देखते हीं कार में सवार दो व्यक्ति भागने का प्रयास किये. जिसमें से एक व्यक्ति को सशस्त्रबल की सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये हुए व्यक्ति से भागने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. हिरासत में लिया गया व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कलियाचक थाना अंतर्गत जादूपुर भागलपुर निवासी आवेदुर मोमीन (35) पिता इस्माइन मोमीन बताया गया. वहीं एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. हिरासत में लिए गए व्यक्ति के असमान्य व्यवहार व घटना की परिस्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर मौजूद पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान बोनट से काले रंग के प्रतिबंधित पॉलीथिन से 15 पैकेट स्मैक बरामद किया गया. जिसका कुल वजन 1500 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके बाद उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. उससे प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने स्वीकार किया कि वह यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा से लेकर अररिया के फारबिसगंज पहुंचाने जा रहा था. इस गोरखधंधे में अपने साथ संलिप्त फरार दूसरे आरोपी की संलिप्तता स्वीकार करते हुए उसकी पहचान पुलिस के समक्ष बताया. एसपी ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द हीं फरार आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी. इस संबंध में आरएस थाना संख्या 53/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं एसपी के बताया कि बरामद 1.5 किलोग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है. स्मैक के साथ गिरफ्तार तस्कर के पास से एक चार चक्का वाहन, एक मोबाइल, 1600 रुपये, एक आधार कार्ड बरामद किया गया है. इस बड़ी कार्रवाई में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुअनि त्रिपुरारी कुमार, पुअनि आरती कुमारी, प्रशिक्षु पुअनि सौदागर कुमार, सअनि गणेश शाह, चौकीदार ओम प्रकाश शर्मा सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >