जिले में 11 हजार 417 गैस सिलिंडर उपलब्ध

पारदर्शी तरीके से हो रहा वितरित

अररिया. जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पारदर्शी व सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के कुल 24 गैस एजेंसियों पर छापामारी की गयी. हालांकि इस क्रम में सभी एजेंसी के माध्यम से नियमानुसार व पारदर्शी तरीके से सिलिंडर का वितरण होता पाया गया. जिला सूचना व जनसंपर्क कार्यालय के स्तर से प्राप्त जानकारी मुताबिक जिले में रसोई गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. फिलहाल जिले में कुल 11 हजार 417 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. सिलिंडर वितरण प्रक्रिया के मॉनिटरिंग के विभिन्न स्तरों पर जरूरी इंतजाम किये गये हैं. लगातार इसका अनुश्रवण व मूल्यांकन किया जा रहा है. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी आपूर्ति व वितरण संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग व गंभीर है. नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक उपभोक्ताओं के प्राप्त कुल 380 शिकायतों में 311 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है. वहीं शेष 69 मामलों के त्वरित निष्पादन के लिये संबंधित एजेंसी को जरूरी आदेश दिये गये हैं. सिलेंडर वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये सभी पंचायतों में कंट्रोल रूप संचालित किये जा रहे हैं. वहीं नगर पंचायत व नगर परिषद इलाकों में तीन वार्डों को मिला कर एक कलस्टर का निर्माण किया गया है. इसके माध्यम से वितरण व्यवस्था पर प्रभावी नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >