ऑटो पलटने से 10 यात्री घायल

तीन यात्रियों को किया रेफर

भरगामा. अररिया – सुपौल एनएच 327 ई पर जमुआन मडल टोला के समीप पैसेंजर लोडेड एक तेज रफ्तार ऑटो बाइक से साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दौरान ऑटो में सवार 10 यात्री जख्मी हो गये. हालांकि पुलिस बल के साथ एनएच सड़क पर गश्ती कर रहे एसआइ संजय कुमार सिंह घटना की सूचना पर तत्क्षण पहुंचे व सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि एनएच 327 ई पर जमुआन के पास सुपौल जिला के जदिया बाजार की ओर से रानीगंज की ओर जा रही थी. इसी क्रम में जमुआन मंडल टोला के समीप तेज रफ्तार ऑटो बाइक से साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे टेम्पो में सवार 10 यात्री जख्मी हो गया. घायल में सुपौल जिला के परियाही निवासी ललिता देवी पति शिवम चौपाल, मनीष कुमार पिता दीपन सिंह, रुक्मिणी देवी पिता दीपक कुमार, किसनी देवी पति महेश सिंह, कृष्णा कुमार पिता वीरेंद्र कुमार सवार थे. वही राजेश कुमार पिता अरुण शाह घर रानीगंज थाना क्षेत्र के मधुलता, अमित कुमार पिता दीपनारायण , चांदनी देवी पति बेदानंद सिंह ,बबलू कुमार पिता खुद्रानंद सिंह सभी रानीगंज थाना क्षेत्र के झिरूवा गांव के रहना वाला बताया गया है. जबकि शांति देवी पति राधाकांत भरगामा निवासी शामिल है. इधर घटना की सूचना पर भरगामा पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. भरगामा अस्पताल में भर्ती सभी घायलों को चिकित्सक सुनील कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जिसमें कृष्णा कुमार,चांदनी देवी व अमित कुमार की स्थिति को देखते बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >