Topper Factory कहे जाने वाला सिमुलतला आवासीय स्कूल में 11वीं में Admission के लिए आवेदन शुरू, जल्दी करें

सिमुलतला आवासीय स्कूल ( Simultala Residential School ) में 11वीं में एडमिशन के लिए 26 तक आवेदन की तिथि है.प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन होगा.ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी. अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें.

Simultala Residential School- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई के 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन तिथि जारी कर दी है. 11वीं में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स 26 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क 960 रुपये जमा करने होंगे. स्टूडेंट्स Secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र एक अप्रैल, 2022 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए. इसमें छात्र के लिए कुल 47 सीटों पर एडमिशन होना है, जिनमें विज्ञान संकाय में 11, कला संकाय में 17, वाणिज्य संकाय में 19 सीटें हैं. छात्राओं के लिए भी कुल 47 सीटें हैं, जिनमें विज्ञान में आठ, कला में 20 व वाणिज्य में 19 सीटों पर एडमिशन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >