अररिया: दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, 4 लाख कैश और बाइक ना लाने पर उतारा मौत के घाट

अररिया: जिले के बनगामा पंचायत में ससुरालवाले दहेज के इतने लोभी हो गए कि उन्होंने अपनी ही बहू को मायके से कैश और गाड़ी ना लाने पर मौत के घाट उतार दिया. मृतिका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 5 महीने पहले ही हुई थी.

अररिया, मृगेंद्र मणि सिंह: जिले के बनगामा पंचायत में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई.मृतका की पहचान पूर्णिया जिला के कसबा थाना अंतर्गत राधानगर निवासी मंटू महतों की पुत्री सपना कुमारी (22) के रूप में हुई है, जिसकी शादी पांच महीने पूर्व अररिया के बनगामा वार्ड संख्या 13 निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी. सपना के ससुराल वालों ने बताया की शव उनके पंखा से लटका मिला.जिसके बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. 

अस्पताल में बेटी के शव से लिपटकर रोते परिजन

पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया

मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सपना का गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया है,इसको लेकर मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए नगर थाना प्राथमिकी दर्ज करायी है.वही मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मृतिका की सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कैश और बाइक की मांग कर रहे थे ससुराल के लोग 

मृतिका के परिजनों ने बताया कि 5 महीने पहले सपना ने सोनू के साथ लव मैरिज की थी. शादी के बाद कुछ दिन सब ठीक था. फिर उसके ससुराल पक्ष के सास-ससुर व दोनों ननद मृतिका पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगी. परिजनों ने बताया कि दहेज में 4 लाख रुपए वह एक बाइक की मांग की जा रही थी. इसको लेकर सपना का ससुराल वालों से लड़ाई भी हुई थी. दहेज नहीं लाने से नाराज होकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस कार्रवाई कर रही है: सदर एसडीपीओ 

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.मृतिका के परिजनों लिखित शिकायत दर्ज करायी है.और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, अचानक बंद लिफाफा लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >