'गाड़ी में भी गुंडा, घर में भी गुंडा', अनंत सिंह के आरोपों पर नीरज कुमार भड़के, कहा- ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब है

Anant Singh Vs Neeraj Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है. दोनों एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए दिख रहे हैं. अनंत सिंह के आरोपों पर नीरज कुमार ने उन्हें मेंटली डिस्टर्ब बताया.

Anant Singh Vs Neeraj Kumar: जेडीयू के विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार जारी है. इस बीच एक बार फिर नीरज कुमार ने अनंत सिंह को चुनौती दी और कई आरोप लगाए.

एमएलसी बोले- अनंत सिंह ने नीतीश कुमार का विरोध किया

नीरज कुमार ने कहा, अनंत सिंह, नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बात बोलने वाले व्यक्ति हैं. पार्टी ने दया किया कि उम्मीदवार बना दिया. आगे अनंत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, यहां कानून का राज है. गाड़ी में भी गुंडा और घर में भी गुंडा. कितना-किस पर मुकदमा है, एक-एक का विजुअल देखे हैं. नीतीश कुमार का नमक खाकर उनका विरोध किया है.

अनंत सिंह की बताई मंशा

आगे नीरज कुमार ने यह भी कहा, इनकी (अनंत सिंह) मंशा अब निशांत कुमार का विरोध करने की है. लेकिन सम्राट-निशांत की जोड़ी को कोई नहीं हिला सकता है. निशांत कुमार पर राजनीतिक हमला करने वाली कोई भी राजनीतिक ताकत होगी तो उसको करारा जवाब देंगे.

कोर्ट में आवेदन देने की दी चुनौती

साथ ही नीरज कुमार ने आरोपों को लेकर खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा, अगर हमने कोई अपराध किया है तो कोर्ट में साक्ष्य दें. कोर्ट में अगर आवेदन नहीं दिया जाएगा, तो माना जाएगा कि अनंत सिंह फर्जी आदमी है. अनंत सिंह मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं. कभी बोलते हैं ललन सिंह फंसा दिए, कभी बोलते हैं आरसीपी सिंह फंसा दिए, कभी बोलते हैं लिपि सिंह फंसा दी, कभी बिहार सरकार फंसा दी.

अनंत सिंह ने दिया था ये बयान

इससे पहले अनंत सिंह ने नीरज कुमार को चुनौती दी थी. अनंत सिंह ने कहा था, अगर नीरज कुमार में हिम्मत है, तो वह बजरंगबली के मंदिर के सामने आएं. दोनों वहीं आमने-सामने अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि वहां जनता खुद दोनों की बातें सुनेगी और सब कुछ साफ हो जाएगा.

अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज कुमार आज से उनके खिलाफ बयान नहीं दे रहे हैं. उनके मुताबिक, जब नीरज कुमार पहली बार विधान पार्षद बने थे, तभी से वह उनके खिलाफ बोलते और उन्हें चुनौती देते रहे हैं.

Also Read: बिहार भूमि: जमाबंदी सुधार में बदलाव, अब आवेदन नहीं, इनकी पहल से होगा शुद्धीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >