अनंत अंबानी की शादी में बिहार के ये दो दिग्गज नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होगा विवाह

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं. वहीं राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की बेटी हैं. दो प्रमुख उद्योगपति परिवारों का मिलन 12 जुलाई को होने जा रहा है. जिसमें बिहार के दो दिग्गज नेताओं को निमंत्रण मिला है.

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं. वहीं राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की बेटी हैं. दो प्रमुख उद्योगपति परिवारों का मिलन 12 जुलाई को होने जा रहा है. जिसमें बिहार के दो दिग्गज नेताओं को निमंत्रण मिला है.

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को आमंत्रित किया है. शादी 12 जुलाई को मुंबई में होनी है.

शादी समारोह के लिए अंबानी परिवार ने देश की लगभग सभी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया है. जिसमें बिहार के ये दो दिग्गज नेता भी शामिल हैं. लालू प्रसाद से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होन के कारणों से वे शायद शादी समारोह में न शामिल हो पाएं. लेकिन ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समारोह में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के कनिष्क ब्रिटेन में बने सांसद, सिविल सर्विसेज में भी दे चुके हैं योगदान…

हिंदू रीति रिवाज से होगी शादी

पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शादी के उत्सव की योजना बनाई गई है. शादी का कार्यक्रम शुक्रवार, 12 जुलाई को सुनिश्चित किया गया है. इस मौके पर अंबानी परिवार की ओर से मेहमानों को पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने की गुजारिश की गई है.

ये भी पढ़ें: राज्य सरकार ने एमओयू किया साइन, अब किसानों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा लोन

14 जुलाई को होगा रिसेप्शन (Anant-Radhika Wedding Date)

12 जुलाई को अनंत और राधिका एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन, शादी का कार्यक्रम शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा. अंतिम कार्यक्रम, मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को निर्धारित की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >