राज्यसभा चुनाव : राजद के अमरेंद्र धारी सिंह के पास है 2.38 अरब की संपत्ति

स्वयं के बिजनेस से अमरेंद्र धारी ने अच्छी- खासी संपत्ति अर्जित की है. नामांकन के दौरान जमा किये गये शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है. इसके मुताबिक 2018-19 में 74,11,59, 118 रुपये की आमदनी बतायी है. इनके पास मौजूद चल और अचल संपत्ति का कुल मूल्य 2.38 अरब है.

पटना : राजद के राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह ने 1980 में दिल्ली विश्वविद्यालय के करोड़ीमल कॉलेज से स्नातक ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इससे पहले 1976 में उन्होंने सेंट माइकल हाइस्कूल से सीनियर कैम्ब्रिज की परीक्षा पास की. स्वयं के बिजनेस से अमरेंद्र धारी ने अच्छी- खासी संपत्ति अर्जित की है. नामांकन के दौरान जमा किये गये शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है. इसके मुताबिक 2018-19 में 74,11,59, 118 रुपये की आमदनी बतायी है. इनके पास मौजूद चल और अचल संपत्ति का कुल मूल्य 2.38 अरब है. निर्वाचन आयोग को उनकी तरफ से दिये गये शपथपत्र में बताया गया है कि उनकी चल संपत्ति का कुल मूल्य 1,88,56,97,162.73(1.88 अरब) रुपये है. अचल संपत्ति 49.60 करोड़ की है.

संपत्ति का ब्योरा

बैंक एकाउंट, एफडीआर,टर्म डिपोजिट आदि में – 1,07,58,75,073.87 रुपये.

बांड, डिबेंचर,म्युचुअल फंड आदि में इन्वेस्टमेंट- 14 करोड़ 48 लाख 62 हजार 238.42 रुपये.

पीपीएफ पोस्ट ऑफिस – 54,28, 608 रुपये.

एनएससी – 25522 रुपये.

पर्सनल लोन, किसी अन्य कंपनी,व्यक्ति और फर्म आदि को दिया धन- 65,57,74,887.44 रुपये.

मोटर व्हीकल के नाम पर केवल एक वाहन- ट्योटा की 2010 में खरीदी गयी कार कोरोला एल्टीज.

ज्वेलरी -सोना – 43.20 ग्राम ( मूल्य 1.82 लाख).

चांदी– 5 किलोग्राम (मूल्य- 2.25 लाख).

हाउस होल्ड ऐसेसरीज का मूल्य- 2.50 लाख रुपये.

अचल संपत्ति का विवरण:

-खेती योग्य जमीन की कुल कीमत– 10करोड़ 60 लाख रुपये.

-खेती के अलावा अन्य भूमि, -व्यवसायिक भवन आदि की कीमत प्रचलित बाजार मूल्य पर 3,10,00,000 रुपये.

अवासीय बिल्डिंग आदि की कीमत प्रचलित मूल्य पर – 17,50,00,000 रुपये.

-अन्य अचल संपत्ति की कीमत प्रचलित मूल्य पर – 18,40,00,000 रुपये.

– महत्वपूर्ण देनदारी या कर्ज– 10,82,05,113.42 रुपये.

अधिकतर खेती की जमीन- दिल्ली, हरियाणा में गुड़गांव और राजस्थान में टोंक और अलवर में है.

अधिकतर व्यावसायिक अचल संपत्ति: मुंबई में अंधेरी ईस्ट में दो प्रॉपर्टी ,नयी दिल्ली में डीएलएफ साकेत, मालवीय नगर,अक्षरधाम मंदिर के निकट और डिफेंस कॉलोनी,गुड़गांव में डीएलएफ कुतब,डीएलफ फेज वन में स्थित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >