अक्षरा सिंह ने थावे महोत्सव में गायिका प्रियंका सिंह से दुर्व्यवहार पर कही बड़ी बात, जानें किसे बताया गिरा हुआ

Bhojpuri News: बॉलीवुड गायिका प्रियंका सिंह थावे महोत्सव में मंच पर ही फूट-फूट कर रो पड़ीं . इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में गाने के दौरान ही कार्यक्रम की एंकर ने गायिका को रोक दिया.

Bhojpuri News: बॉलीवुड गायिका प्रियंका सिंह थावे महोत्सव में मंच पर ही फूट-फूट कर रो पड़ीं . इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में गाने के दौरान ही कार्यक्रम की एंकर ने गायिका को रोक दिया. प्रियंका सिंह जब तक कुछ समझ पाती, तब तक एंकर मंच पर डीएम को सम्मानित करने के लिए बुलाने लगीं. हालांकि, प्रियंका सिंह दो मिनट बोलना चाह रही थीं, लेकिन एंकर ने साफ कह दिया कि बहुत हो गया मैडम. इस दौरान एक और शख्स आया और उसने गायिका के हाथ से माइक को छीन लिया. इसके बाद प्रियंका सिंह मंच पर ही रोने लगीं. इस घटना के बाद बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है.

अक्षरा ने आयोजकों का किया विरोध

अक्षरा ने कहा है कि एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है. बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते है. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी किसी भी कलाकार की बात आएगी तो मैं ऐसे पढ़े लिखे लोगों का खुल के विरोध करूंगी. अक्षरा ने आयोजकों का विरोध किया है. वहीं, वायरल वीडियो में रोते हुए प्रियंका सिंह ने कहा कि यह सही नहीं है. मेरे साथ सही नहीं किया गया. ऐसे किसी कलाकार की बेइज्जती नहीं होनी चाहिए. कोई कलाकार गा रहा हो और उसे रोक दिया जाये. गायिका ने कहा कि मैं गाने के लिए मर नहीं रही हूं. जिला प्रशासन ने बहुत गलत किया. 10 वर्षों में थावे महोत्सव में बहुत गंदा अनुभव रहा. इसका न्याय थावे वाली मां करेंगीं.


डीपीआरओ ने दिया बयान

इस बारे में डीपीआरओ राधाकांत ने कहा कि कार्यक्रम समाप्ति की ओर था. विधि-व्यवस्था से जुड़ा कुछ मामला सामने आया था. इसके मद्देनजर गायिका प्रियंका सिंह को उनका कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कहा गया था. इसके बाद भी उन्होंने कार्यक्रम जारी रखा. बाद में एंकर के मना करने पर प्रियंका सिंह नाराज हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >