भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिर हो रही वायरल, यू-ट्यूब पर जानें किसने की है उनको लेकर अश्लील बातें..

Akshara Singh News: महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि दोनों कौन हैं, जिन्होंने अक्षरा के खिलाफ अश्लील बयान देकर उसे वायरल कर दिया है. इससे पहले भी अक्षरा सिंह का एक फेक वीडियो वायरल हुआ था.

भाेजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस दफा यू-ट्यूब पर उनके खिलाफ अश्लील बातें की गई है. इसके बाद उसे वायरल कर दिया गया है. इस मामले की जानकारी होने होने पर अक्षरा सिंह ने गुरुवार काे पटना के महिला थाना पहुंची और दाे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. अक्षरा को उन दोनों के नाम की जानकारी नहीं है, इसलिए केवल मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपा है. साथ ही उन्होंने यू-ट्यूब पर वायरल किये गये वीडियो को भी पुलिस को दिया है. महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि दोनों कौन हैं, जिन्होंने अक्षरा के खिलाफ अश्लील बयान देकर उसे वायरल कर दिया है. इससे पहले भी उनका एक फेक वीडियो वायरल हुआ था.

Also Read: Bhojpuri Song ‘माई रे माई रे बथता कमरिया’ तौलिए में लिपटी काजल को देख निरहुआ का हुआ ये हाल, देखिए वीडियो

अक्षरा सिंह हाल में ही प्रशांत किशोर की पार्टी जन स्वराज से भी जुड़ी हैं. उनका घर कंकड़बाग में है. महिला थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की और बताया कि जांच के बाद दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि एक नवंबर काे अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने भी कंकड़बाग थाना में समस्तीपुर के रहने वाले शिवेश मिश्रा व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था. उस केस में यह आरोप था कि शिवेश ने उनकी बेटी का नगमां गांव के एक स्कूल में कार्यक्रम के लिए बुलाया था, लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी. लेकिन स्कूल के बजाये मेले में कार्यक्रम करने को कहा गया, जहां उसके पहुंचते ही हंगामा हो गया. इस दौरान उस पर नोट भी उड़ाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >