एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने विमानन कंपनी को दी हरी झंडी, अगले सप्ताह शुरू हो सकती है बोधगया-कोलकाता विमान सेवा

घरेलू उड़ानों की जरूरत को देखते हुए जल्द ही गया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू हो सकती है. अगले सप्ताह गया से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है. इसके लिए गया एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने विमानन कंपनी को हरी झंडी दे दी है.

बोधगया. घरेलू उड़ानों की जरूरत को देखते हुए जल्द ही गया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू हो सकती है.

अगले सप्ताह गया से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है. इसके लिए गया एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने विमानन कंपनी को हरी झंडी दे दी है.

एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि इंडिगो एयरलाइंस गया से दिल्ली के साथ ही गया से कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू करेगी.

फिलहाल, हर दिन गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए इंडिगो एयरलाइंस का विमान आवाजाही कर रहा है.

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण गया एयरपोर्ट के रास्ते विदेशी विमानों की आवाजाही नहीं हो सकी, लेकिन गया से दिल्ली के लिए घरेलू उड़ान सेवा बहाल कर दी गयी है और इसी कड़ी में गया से कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू की जायेगी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >